आरटीआई कार्यकर्ता को टुकड़ों में काट डाला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में आरटीआई कार्यकर्ता व जेपी सेनानी जवाहर तिवारी (55) की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनके शव को टुकड़ों में काट डाला। सोमवार को उन्हें अगवा कर लिया गया था। शुक्रवार सुबह सोहांसी गांव के निकट उनका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर भारी प्रतिरोध के निशान मिले हैं।
6
जवाहर तिवारी का 10 अगस्त को उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वे प्रखंड कार्यालय से लौट रहे थे। वे साहेबगंज विकास मंच के माध्यम से बंगरा बाढ़ राहत घोटाला कांड के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। माना जा रहा कि उन्हें अपहरण की रात हुस्सेपुर के समीप एक चिमनी में छुपाकर रखा गया था। 12 अगस्त की रात आंख-मुंह बांध कर सोहांसी दियारा के जंगल में ले जाया गया। उन पर पिछले साल भी हमला हुआ था।
Powered by Blogger.